पति ही निकला पत्नि का हत्यारा ,देवरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भूमिका भास्कर संवाददाता देवरी
दिनांक 17.03.2022 को मृतिका गुड्डी बाई पति लोटस पारदी उम्र 60 साल निवासी सिंगपुर गंजन को देवरी अस्पताल में मृत अवस्था में लाये जाने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया दौरान मर्ग जांच के मृतिका के शव का पी.एम. कराया गया डाक्टर साहब ने मृतिका की मृत्यू मारपीट से आई चोटों के कारण होना लेख की गई जो थाना देवरी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने पर अपराध क . 178/22 धारा 302 ताहि का कायम कर विवेचना की गई । दौरान विवेचना में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन एंव श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) महोदय देवरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित कर साक्ष्य एकत्रित किये तथा सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई मृतिका के पति लोटस पारदी पिता सांबल पारदी उम्र 65 साल निवासी सिंगपुर गंजन पर संदेह होने से पुलिस अभिरक्षा में लेकर मौके पर ही गंभीरता से पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म कबूल करते हुये अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह करने पर सिंगपुर बेड़ार में खेत में बनी अपनी टपरिया में अपनी पत्नि की लात घूसों एंव ईट से मारपीट करना बताया जिसे गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि आशीष शर्मा , उनि , मकसूद अली , उनि . ए.एन. द्विवेदी , उनि . किरन वटके , उनि . ललित प्रताप बेदी , आर . 662 मुकेश कुमार , आर . 1719 प्रेमजीत , आर . 1532 नरसिंह ठाकुर , आर . 269 निशीत मिश्रा , आर . 208 प्रमोद , म.आर. 1171 पूजा का विशेष योगदान रहा
![]()

