देवरी विधायक हर्ष यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।
देवरी विधानसभा स्तरीय विधायक कप कबड्डी बालक बालिका टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अजब गजब दांव पेंच , देवरी विधायक हर्ष यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 42 टीमों के हुए 25 मैच, तीसरे दिन के लिए पहुंची विजय प्राप्त कर 13टीमें
देवरी कला- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कबड्डी बालक बालिका टूर्नामेंट का आयोजन देवरी के मंडी परिसर में रखा गया इस आयोजन के मुख्य अतिथि देवरी क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव एवं विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत की अध्यक्ष आँचल आठया रही प्रतियोगिता के आयोजक खेल एवं कल्याण विभाग के विकास खंड समन्वय अधिकारी देवरी एवं केसली से वसीम खान एवं मनोज गौड़ के द्वारा कराया जा रहा है कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंडी परिसर कार्यक्रम में करीब 42 टीम द्वारा 25 मैच खेले गए जिसमें 30 दिन के लिए 13 टीमें विजय होकर पहुंची तीसरे दिन शनिवार को करीब 11:00 बजे सुबह से 13 टीमों के बीच प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण तथा क्वार्टर फाइनल मैचों के बाद सेमी फाइनल मैच के बाद फाइनल मैच कराया जाएगा जिसको लेकर खिलाड़ियों के साथ नगर के एवं ग्रामीण से आए लोगों मैं रोमांचक उत्साह का माहौल बना हुआ है वही तीसरे दिन के प्रतियोगिता में पहुंची 13 टीम के खिलाड़ियों द्वारा जोरो की दमखम से तैयारियां लगी हुई है वही विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवरी क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव ने कहा पी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होना बड़ा ही हर्ष का विषय है इस प्रतियोगिता के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण स्तर के छोटे-छोटे गांव से खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं जिस प्रकार इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्राम एवं नगर के छोटे बड़े खिलाड़ी को खेल की लगन एवं उनके खेल की प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है जिससे वह अपने अंदर की प्रतिभा को क्षेत्र स्तर पर उभार कर क्षेत्र से लेकर जिले प्रदेश स्तर पर पहुंचने का मौका मिलता है प्रतियोगिता के माध्यम से मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं जिस प्रकार से क्षेत्र के नगर एवं ग्राम से आई टीमों द्वारा शांति पूर्वक प्रतियोगिता में शामिल होकर खेल की भावना दिखाई जा रही है उस के लिए सभी टीमों के खिलाड़ी एवं कार्यक्रम के आयोजन में शामिल समस्त स्टॉप बधाई का पात्र है मैं सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के माध्यम से बधाई देता हूं एवं शुभकामनाएं देता हूं कि आने वाला भविष्य भी उनका उज्जवल हो देवरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मेरा जहां आप लोग उपयोग करना चाहे एवं सहयोग लेना चाहे मैं आप सब के लिए हमेशा तत्पर खड़ा रहूंगा वही जनपद पंचायत की अध्यक्ष आंचल आठया ने कहा की विधानसभा स्तरीय विधायक कप कबड्डी टूर्नामेंट को देवरी क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव जी द्वारा इतने बड़े रूप में प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है जिसके माध्यम से हमारे क्षेत्र की नारी शक्ति मैं से नगर एवं ग्रामीण स्तर से कई टीमें बालिकाओं की शामिल हुई है प्रतियोगिता के माध्यम से नगर क्षेत्र की महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए जिस प्रकार से क्षेत्र विधायक द्वारा प्रयास किया जा रहा है वह बड़ा ही सराहनीय कदम है मैं उनका धन्यवाद करती हूं उनके द्वारा महिला वर्ग का मनोबल बड़ा कर उन को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है प्रतियोगिता के माध्यम से कहना चाहती हूं प्रतियोगिता में नगर एवं ग्रामीण आई महिला वर्ग से बालिकाओं को मैं धन्यवाद देना चाहती हूं आप लोगों के खेल के माध्यम से ग्राम एवं नगर की अन्य महिलाएं भी जागरुक होकर खेल की भावनाओं को समझ कर जागरूकता के साथ अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए और भी महिलाएं भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता मैं आगे आने का काम करेगी जो बड़ी प्रसन्नता का विषय है इस दौरान प्रतियोगिता में सतीश राजोरिया सुधीर श्रीवास्तव मुकेश यादव गौरव पांडे रोहित स्थापक सौरभ नामदेव मुकेश सेन गोलू रजक मोनू भार के दीपक कुर्मी राजा लोधी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
![]()

