ग्राम पंचायत कुर्रट, लखंजर में भ्रष्टाचार चरम पर
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
ग्राम पंचायत कुर्रट, लखंजर में दिखा भ्रष्टाचार का बोलबाला
मड़ावरा – मामला जनपद ललितपुर के विकासखंड मड़ावरा अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत कुर्रट के मजरा लखन्जर का है। जहां ग्राम प्रधान जनता के लिए लाभान्वित ना करते हुए केवल अपना पेट भरने मे लगे हुए हैं। लोगों का कहना है की प्रधान द्वारा गरीबों को मिलने वाली सुविधा के एवज मे सुविधा शुल्क लिया जा रहा है, आवास के नाम पर 10000 दस हजार रुपए प्रति व्यक्ति से वसूले जा रहें हैं। बैसे तो सरकार आवास का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते मैं डालती है, लेकिन जैसे ही पहली किस्त निकलती है ग्राम प्रधान अपनी कमीसन वहीं ले लेते हैं और बाहर किसी से ना कहने की बात करते हैं। ऐसा लोगों द्वारा पत्रकारों को दिए वीडियो वाले बयान में कहा गया है। लोग डर के कारण बाहर किसी अधिकारी के सामने अपनी बात नही रख पाते हैं। वहीं एक ग्रामीण व्यक्ति ने अपनी आपबीती सुनाई है। ग्रामीण का कहना है की ग्राम प्रधान हमसे पैसे पहली किस्त आने पर वहीं बैंक के बाहर निकलते ही ले लेते हैं और कहते हैं की इतना कमीसन ब्लॉक में लगता है। सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन इन जैसे प्रधानों के कारण गरीब लोगों को उनका लाभ पूर्णता नहीं मिल पा रहा है और गरीब लोगों से उनका हक छीना जा रहा है। उनका कहना है की सरकार से जितना पैसा आता है उसमे से प्रधान जी अपनी कमीसन पहले ही ले लेते है फिर जब कुछ बचता है तो उतने में हमारा काम नही हो पाता है। ग्राम पंचायत कुर्रट लखंजर में अभी भी आवास अधूरे पड़े हुए हैं। पक्की छत की जगह टीन सेड लगे हुए है। ऐसा तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।
ग्रामीणों को पानी की बनी हुई है किल्लत, साफ सफाई व्यवस्था है चौपट
ग्राम पंचायत कुर्रट लखंजर के बरिया मोहल्ला निवासियों द्वारा बताया गया है कि वहां पर एक ही हैंडपंप लगा हुआ है। वह भी कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। पानी की काफी समस्या है। मुहल्ले वासियों का कहना है की हम लोग कई सालों से हैंडपंप सुधरवाने के लिए शासन प्रशासन एवं ग्राम प्रधान से मांग करते आ रहे हैं। मगर किसी ने अभी तक हमारी सुध नहीं ली है। ग्राम प्रधान द्वारा भी हैंडपंप सही नही करवाया जा रहा है। सरकारी हैंडपंप को वैसे तो बाहर लगना चाहिए मगर प्रधान जी की मिली भगत से अपने करीबियों के घर के अंदर ही हैंडपम लगवा दिए गए हैं। लोगों का कहना है की ग्राम प्रधान यहां राजनीति खेल रहे हैं। जानबूझकर हमारे लिए कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। यहां पर एक हैंडपंप और एक कुंआ मात्र है। हैंडपंप तो कई सालों से सो फीस बना हुआ है और कुंआ का पानी इतना गन्दा है ही की हम लोग कई बार बीमार पड़ जाते हैं। कुंए में साफ सफाई नही है। हम लोग कुएं के गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि यहां आस-पास कोई और पानी का स्रोत उपलब्ध नहीं है।
क्या बोले ग्रामीण…
ग्राम प्रधान द्वारा आवास बनवाने के नाम पर हमसे सरकार द्वारा भेजी गई पहली किस्त में से 10000 दस हजार रुपए रिश्वत ली गई। और मुझसे कहा गया कि अन्य अधिकारियों को भी आवास पास कराने के पैसे देने पड़ते हैं।
हीरा
निवासी ग्राम पंचायत कुर्रट, लखंजर विकासखंड मड़ावरा
![]()

