देखें किसने कहा प्रदेश के मुखिया को श्रवण कुमार ।
देखें किसने कहा प्रदेश के मुखिया को श्रवण कुमार
भाजपा व भाजयुमो ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत ।
गौरव जैन जावरा –
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रतलाम से वैष्णो देवी के लिए विशेष ट्रेन द्वारा नगर के 15 व जनपद क्षेत्र के 35 यात्री रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट, आइटीसेल प्रभारी मनमोहन सिंह राणा आदि कार्यकर्ताओ ने यात्रियों का स्वागत सम्मान किया। तीर्थ यात्रियों से चर्चा के दौरान नगर की हर कुँवर वेराडिया व दुर्गा बाई ने बताया कि हमे उम्मीद नही थी कि हम कभी इस उम्र में भी तीर्थयात्रा कर पाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए हमारे सपने को साकार किया है। शिवपुरी गोश्वामी ने बताया कि प्रशासन व शासन स्तर से काफी अच्छी व्यवस्था तीर्थ यात्रियों के लिए की गई। उन्होंने यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। मुख्य नपा अधिकारी दुर्गा बामनिया द्वारा शंकर यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अल्फिया खान द्वारा नियुक्त नोडल दिलीप मेहता व रामकिशन चौहान तीर्थ यात्रियों की व्यवस्था हेतू प्रभारी के रूप में उपस्थित थे।
![]()

