विधायक तरवर सिंह को क्यो करना पड़ा नगर परिषद का घेराव।

0
IMG-20220427-WA0267


आशीष जैन बंडा। नगर परिषद बंडा द्वारा विगत कई दिनों से नलों के माध्यम से नगर में की  जा रही दूषित पानी की सफ्लाई एवं नगर में फैली गंदगी को लेकर बुधवार की सुबह बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में बरा चौराहा पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नगर परिषद द्वारा की लापरवाही को लेकर जमकर नारे बाजी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया । इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रशासक को विधायक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें लेख है  कि वर्तमान में बण्डा नगर की मूलभूत सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, गंदी नालियों की साफ-सफाई के बारे में भ्रमण, समीक्षा बैठक एवं लिखित पत्रों के माध्यम से अनेक बार आगाह करने के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है लगातार अनदेखी की जा रही है, नगर की जनता द्वारा समक्ष उपस्थित होकर शिकायतें की जा रही है । नगर में पानी की अनियमित सप्लाई की जा रही है कभी चार दिन के अन्तराल से तो कभी सप्ताह में एक बार, इसके लिए भी कोई समय निर्धारित नहीं है। पानी अनियमित सप्लाई के साथ ही मठमेला सप्लाई किया जा रहा है, जिससे बीमारियां फेल रही है। नगर की नालियों की साफ-सफाई नहीं की जा रही है जिससे पूरे नगर में गंदगी फैली हुई है, उससे भी संक्रामक बीमारियां फेल रही है। नगर परिषद के अधिकांश कर्मचारियों की कार्यशैली आम नागरिकों के प्रति संतोषजनक नहीं है, इस संबंध में अनेक बार बार शिकायतें प्राप्त हो चुकी है। उपरोक्त अनियमिताओं के करण बण्डा नगर के निवासियों में असंतोष व्याप्त है नगर परिषद की कार्यशैली से जन सामान्य आक्रोषित है समय रहते नगर पेयजल सप्लाई एक दिन के अन्तराल से सुनिश्चित की जाए व सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नियमित की जाये। तथा जन सामान्य के प्रति नगर परिषद के कमचारियों द्वारा सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाये। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यादि सात दिवस के अंदर मांगे नहीं मानी जाती है तो बण्डा नगर की जनता के हित में जनता के साथ उग्र आन्दोलन किया जाएगा

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!