डिण्डौरी: SDM डिण्डौरी ने हिनौता और घानाघाट में तालाब निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया।
डिंडोरी 28 अप्रैल 2022
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलवीर रमण ने बुधवार को ग्राम पंचायत हिनौता और घानाघाट में अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब निर्माण कार्याें को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। तालाब के चारों ओर मेढों पर फलदार पौधे लगाने को कहा, जिससे मिट्टी का कटाव न हो। निरीक्षण के दौरान विभागीय अमला मौजूद था।
