नमामि नर्मदे वेलफेयर संस्थान द्वारा शुरू किया गया नर्मदा स्वच्छता महाअभियान।

0
IMG-20220428-WA0147.jpg

IMG-20220428-WA0147.jpg

डिंडोरी 28 अप्रैल 2022

आज नमामि नर्मदे वेलफेयर संस्थान डिंडोरी के तत्वाधान में नर्मदा भक्तों के द्वारा मां नर्मदा संरक्षण एवं संवर्धन हेतु तथा मां नर्मदा में खुल रहे नाले तथा एकत्रित होता दूषित मलवा के निस्तारण एवं उपचार हेतु वेलफेयर संस्थान के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया । गौरतलब है कि मां नर्मदा में मिल रहे मल मूत्र युक्त नाली तथा एकत्रित मलवा इतना ज्यादा बढ़ चुका है जिससे नर्मदा भक्तों की आस्था तथा स्वास्थ्य पर गहरा एवं विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान नर्मदा वेलफेयर के संस्थापक हर्षित उपाध्याय,प्रादेशिक सचिव ऋषभ दुबे, आधार शक्ति सामाजिक संगठन से महासचिव महिमा शर्मा तथा रचित शर्मा, नेहरू युवा केंद्र से आरपी कुशवाहा, नर्मदा भक्त आशीष तिवारी, दीपक तिवारी पंकज तिवारी, मौसम तिवारी,श्रुति तिवारी,ऋषभ दुबे, अनुज पटेल, मयंक सोनवानी समेत अनेकानेक युवा मौजूद रहे। वेलफेयर के प्रदेश सचिव ऋषभ दुबे ने बताया की नर्मदा हमारी आस्था का प्रतीक है और अब डिंडोरी जिलावासी उनकी सफाई के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!