जाने क्यों हुई दुकानें बंद?
देखते ही देखते दुकानें हो गयी बंद, समझ नही आया कारण
बड़ावदा।शिरीष सकलेचा
गुरुवार को बड़ावदा का साप्ताहिक हाट रहता है। हाट को लेकर दुकानदारों व ग्राहकों में विशेष उत्साह रहता है लेकिन हाट के दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी ने यहां आकस्मिक दौरा कर हाट की रंगत बिगाड़ दी। जैसे ही सम्बंधित व्यापारियों को पता चला कि खाद्य विभाग की टीम आयी तो दिखते ही दिखते कई किराना व अन्य दुकानें धनाधन बंद हो गयी। दुकानें इस तरह से बंद होने का कारण लोग समझ नही पाए। ग्राहक भटकते रहे।
खाद्य विभाग की अधिकारी ज्योति बघेल ने बस स्टैंड क्षेत्र की ज्यूस व किराना दुकान से सेम्पल लिया। बघेल ने पत्रकारो की बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलित प्रयोगशाला के माध्यम से सेम्पल ले कर जांच हेतु आगे भेजे जाएंगे। दोषी को सजा होगी।
बघेल ने बताया कि फिर आकस्मिक आकर जांच करेंगे। आमजन भी मिलावट से सतर्क रहें।
![]()

