राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

0
IMG-20220506-WA0135.jpg

IMG-20220506-WA0135.jpg

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

शहडोल – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में श्रमिक विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा आज जिला मुख्यालय के मानस भवन नगर पालिका परिसर शहडोल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में काफी संख्या में श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर में मजदूरों को उनके स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जिला विधिक परामर्श योजना, पारिवारिक विवाद समाधान, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 मोबाइल एप निःशुल्क विधिक सहायता आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निशा विश्वकर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। स्वास्थ्य शिविर को स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, नगर पालिका एवं श्रीराम चिकित्सालय शहडोल के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!