कृषि मंत्री कमल पटेल का खवासा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
कृषि मंत्री कमल पटेल का खवासा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अक्षय चौहान।खवासा
खवासा में राजेश हीरालाल जाट के यहां पुत्री के शादी समारोह मे मध्यप्रदेश शाशन के कृषि मंत्री कमल पटेल के आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा मंडल खवासा द्वारा मण्डल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर रात्रि 9 बजे ढोल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया पटेल फिर विवाह स्थल पर पहुचे वहां परिजन से मुलाकात की एवं दुल्हन पूजा को आशिर्वाद प्रदान किया भाजपा मंडल खवासा द्वारा कृषि मंत्री पटेल को झाबुआ जिले का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया एवं खवासा उपमंडी में अनाज भंडारण हेतु 2 गोदाम एवं 10 नवीन दुकाने बनाने के लिए कृषि मंत्री पटेल को ज्ञापन दिया,एवं खवासा आते समय समीप गांव सागवा में किसानों ने माही नहर के विस्तार एवं दो मेर तालाब को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के लिए आवदेन दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक,मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, मंडल महामंत्री कमल चावड़ा,देवीसिंह देवदा पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत,कमल पाटीदार, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी टीकमदास बैरागी,भामल पूर्व उपसरपंच केशव सिंह सौलंकी,किसान मोर्चा मण्डल महामंत्री भारत खेर मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान आदि उपस्थित थे,नायब तहसीलदार अनिल बघेल,खवासा चौकी प्रभारी अशोक बघेल भी अपने दल बल के साथ उपस्थित थे पटेल ने बामनिया रोड स्थित तेजाजी मन्दिर के दर्शन का लाभ भी लिया रात्रि में खवासा से उज्जैन के लिए प्रस्थान किया

![]()

