गर्मी से राहत पाने के लिए करें शीतली प्रणायाम-योग विशेषज्ञ शिवाकान्त शुक्ला।
गर्मी से राहत पाने के लिए करें शीतली प्राणायाम योग विशेषज्ञ शिवाकान्त शुक्ला
शीतली प्राणायाम हमारे तन-मन को रखता है ठंडा, ग्रीष्म ऋतु में गर्मी को शांत करने के लिए यह अत्यंत उपयोगी है।
पद्मासन या सुखासन में शरीर को ढीला रखते हुए रीढ़ की हड्डी को सीधी रखते हुए बैठें, दोनों हाथ घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें, आंखें कोमलता से बंद करें। अब जिव्हा को बाहर निकालकर नली की तरह बना लें, इस नली से वायु को अंदर खींचें। अब जिव्हा को सामान्य स्थिति में अंदर करलें, एवं जब तक सुख पूर्वक श्वास को रोक सकें, रोकें। अब दोनों नासिका रंध्रों से धीरे-धीरे प्रश्वास करें। प्रतिदिन खाली पेट स्वच्छ वातावरण में 5 से 10 मिनट इसका अभ्यास करें।
योग का अभ्यास किसी योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही करना चाहिए।
![]()

