बंडा – प्रस्फुटन ग्राम खोजमपुर में जन चौपाल आयोजित।

0
SAVE_20220507_193947


भूमिका भास्कर संवाददाता बंडा – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समिति खोजमपुर द्वारा स्वाबलंबन, स्वेच्छता एवं सामूहिकता के आधार पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चिन्हित 9 बिंदु ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा ,कुपोषण, नारी सशक्तिकरण, परिवार कल्याण एवं समग्र विकास की अवधारणा पर कार्य करते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खोजमपुर के द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष आशीष जैन ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक खड़े व्यक्ति को दिलाना ही जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। समाजसेवी खलक सिंह ने कहा कि आम जनता की सक्रिय भागीदारी से ही गांव का संपूर्ण विकास संभव है। इस अवसर पर गुलाब नामदेव, संतोष जैन, पप्पू दांगी, बृजेंद्र सिंह , हर्षपाल सिंह  सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!