संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नाहरगढ़ में चलाया गया सकाेरा विथ सेल्फी अभियान वितरित किए सकोरे।
राकेश चौहान
संजीत मल्हारगढ़,भीषण गर्मी में पक्षी तथा जीव-जंतु पानी की तलाश करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। कि पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध कराएं ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सकें। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था बि.आर. एजुकेशन सोशल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहा। अभियान सेल्फी विथ सकोरा अभियान सीजन-3 के तहत बेजुबान जानवरों पक्षियों के लिए नाहरगढ़ में सार्वजनिक एवं प्रशासनिक जगह पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा सकोरे (जल पात्र) लगाए गए। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत की नाहरगढ़ थाना परिसर , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ , नारगढ़ कृषि उपज मंडी, बाबा रामदेव मगरा कचनारा पर सकोरे लगाएं
इस मौके पर नारगढ़ थाना प्रभारी गिरीश जेजुलकर, उप निरीक्षक भीम सिंह राठौड़, आरक्षक कमलेश भदोरिया, महिला आरक्षक प्रियंका, नारगढ़ स्वास्थ्य केंद्र कंपाउंडर यूएस नरवरिया,संस्था बि.आर. फाउंडेशन के संस्थापक कृष्णा परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या मालवीय, प्रदेश सचिव प्रदुमन सोलंकी, महिला जिला उपाध्यक्ष ममता कटारिया, रक्त सेवा हिंदुस्तान संस्थापक नागेश्वर मालवीय, जिला अध्यक्ष दिलीप चरेड, जिला उपाध्यक्ष आशीष सोलंकी, मीडिया प्रभारी सूरज धनगर, जिला सचिव दशरथ चौहान, आपदा प्रबंधन मनोहर मालवीय आदि मौजूद रहे
संस्था निरंतर 3 सालों से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। आज फिर से बेजुबान जानवरों पक्षियों की सेवा में अपना योगदान दिया
उक्त जानकारी मंदसौर जिला मीडिया प्रभारी सूरज धनगर द्वारा दी गई
![]()

