हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर मनाया जिन शासन स्थापना दिवस।

0
IMG_20220512_102406.jpg

IMG_20220512_102406.jpg

हर्षोल्लास के साथ मनाया जिन शासन स्थापना दिवस

  • गौरव दुग्गड़ चापडा।।  आज वेसाख सुदी 11 दिनांक 12 मई को जैन शासन स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अ भा जैन श्वेताम्बर युवक महासंघ एवम जैन श्री संघ चापड़ा द्वारा बागली रोड स्थित जैन मंदिर पर जैन शासन स्थापना दिवस के उपलक्ष में शासन ध्वज वंदन गीत गाकर ध्वजारोहण किया गया, युवक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जैन श्री संघ चापड़ा के महासचिव राजेश दुग्गड़ ने शासन स्थापना दिवस का इतिहास बताते हुए कहा कि आज के एक दिन पूर्व भगवान महावीर स्वामी को केवलज्ञान प्राप्त हुआ था, और वैशाख सुदी ग्यारस को प्रभु ने गौतम स्वामी आदि 11 गणधर को दीक्षा देकर शासन की स्थापना की थी, शासन मे चतुर्विध संघ की स्थापना हुई थी, ध्वजारोहण के पश्चात सकल श्री संघ ने प्रतिज्ञा ली कि वे कभी भी देश विरोधी धर्म विरोधी प्रवृत्ति नहीं रखेंगे तथा धर्म की रक्षा ,प्रभावना के लिए पूरी शक्ति से कार्य करेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम में जैन श्री संघ चापडा के अध्यक्ष संतोष जैन उपाध्यक्ष डॉक्टर पी सी जैन कोषाध्यक्ष नरेंद्र बाबेल, जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप चापडा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल भंसाली, धर्मेंद्र लोड़ा अंतिम सुराणा राहुल बरडिया ,शिवपुर मतमोर तीर्थ ट्रस्टी विनोद बाबेल, खाडोतिया जैन तीर्थ के ट्रस्टी व जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ़ इंडिया के गौरव दुग्गड़, वर्धमान जैन, नितेश बरडिया, कपिल जैन, ललित जैन, राहुल पालरेचा , चंद्र प्रकाश जैन आदि मौजूद थे!

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!