नेशनल हाईवे पर हुआ भयंकर एक्सिडेंट।
गौरझामर से अमित साहू की रिपोर्ट
अज्ञात बस ने आपे लोडिंग वाहन को मारी टक्कर,एक की मौत,चार जिला अस्पताल रिफर
गौरझामर थाना अंतर्गत बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 44 रोड पर चारगुवा तिगड्डे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जिसमें एक आपे लोडिंग वाहन को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। जिसमें सवार 11 लोग गंभीर घायल हुए हैं। और एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आपे वाहन देवरी से ग्राम मढ़ी जा रहा था। तभी चरगुवा तिगड्डे के पास तेज गति से आ रही अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। जिसमें आपे वाहन सड़क से नीचे उतर गया।वहीं बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
घटना में करीब 11 लोग घायल होगय।घटना के सभी घायलों को डायल हंड्रेड एवं निजी वाहनों से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायलो का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।घटना में घायल गंभीर 4 लोगो को जिला चिकित्सालय रिफर करदिया गया वही एक व्यक्ति राजकुमार पिता कल्याण बैरागी 40वर्ष निवासी बाजार वार्ड देवरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौरझामर थाना पुलिस ने मामले में जांच कर कार्यवाही आरंभ कर दी।
![]()

