मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सेक्टर बैठक आयोजित।

0
IMG_20220515_193233

भूमिका भास्कर संवाददाता बंडा – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर भड़राना में दिनांक 13 मई को रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश के नौ बिंदुओं सबको शिक्षा, सबको स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण आदि पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय शर्मा ने जन चौपाल को संबोधित किया। सेक्टर प्रभारी रतीराम यादव ने कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाना ही जन अभियान परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। सेक्टर बैठक में आसपास के 18 ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूरत सिंह, कामता प्रसाद ,शैलेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!