23 मई को पनिका समाज का सम्मेलन मंडला में।

0

23 मई को पनिका समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन मंडला में।
स्वजातीय बंधुओं को सम्मेलन में उपस्थित होने की गई अपील।
भूमिका भास्कर बालाघाट- बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील पनिका समाज के अध्यक्ष विशाल महानंद ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवासरत पनिका समाज पर क्षेत्रीय बंधन लगाकर पनिका समाज के लोगों पर भेदभाव उत्पन्न कर दो भागों में बांट दिया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश के 11 जिले अनूपपुर शहडोल उमरिया सीधी सिंगरौली छतरपुर टीकमगढ़ सतना रीवा सागर दतिया में निवासरत पनिका जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है वही इन जिलों को छोड़कर मध्य प्रदेश के बाकी जिलों में निवासरत पनिका समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग में रखा गया है। जिससे पनिका समाज के लोग सरकार से नाराज है। जिसको लेकर पनिका समाज के प्रांत अध्यक्ष नारायण दास सोनवानी के नेतृत्व में 23 मई को मंडला में प्रदेश स्तरीय पनिका समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जहां प्रदेश भर के पानिका समाज नर्मदा जी की पावन नगरी मंडला में एकत्रित होंगे जहां अपनी मांग को लेकर रणनीति तैयार कर शांतिपूर्वक सभा एवं रैली कर सरकार से अपनी मांग रखेंगे।
*स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील*
सम्मेलन में बालाघाट जिले सहित प्रदेश के समस्त जिले के स्वजातीय बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 23 मई को होने वाले पनिका समाज के सम्मेलन में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!