बड़ावदा नपा अधिकारी की मिली किसे जिम्मेदारी जाने ?

0

बड़ावदा नपा अधिकारी होंगे रामचंद्र, रमेश चंद गए  पिपलिया मंडी

बड़ावदा-शिरीष सकलेचा

नगर परिषद चुनाव के पूर्व राज्य शासन के नगरी प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिका अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं ।आज जारी स्थानांतरण सूची में बड़ावदा नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ रमेश चंद्र कुमावत का स्थानांतरण पिपलिया मंडी हो गया है ।उनके स्थान पर अब नगर परिषद बड़ावदा में नपा अधिकारी के रूप में नलखेड़ा से रामचंद्र सेंदल यहां आकर बतौर नपा अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे ।बताया जाता है कि चुनाव के कारण यह स्थानांतरण किए गए हैं। वर्तमान में यहां पदस्थ प्रभारी सीएमओ रमेश चंद्र कुमावत स्थानीय निवासी है। स्थानांतरित अधिकारियों को 10 जून तक नवीन पदस्थापना स्थल पर जाकर कार्यभार संभालना होगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!