अमिताभ रावत का 30 जून को बालाघाट आगमन।

0

23 जून को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी का बालाघाट आगमन
भूमिका भास्कर बालाघाट- बालाघाट जिला के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं तथा उनके आश्रितों को सूचित किया गया है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सिवनी (म0प्र0) ग्रुप कैप्टन अमिताभ रावत (से0नि0) का दिनांक 23 जून 2022 को बालाघाट आगमन हो रहा है। अपने बालाघाट प्रवास के दौरान वे प्रात: 11 बजे कलेक्टर, बालाघाट से भेंट करेंगें और उसके पश्चात विश्रामगृह बालाघाट में दोपहर 12 बजे से भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की बैठक में सम्मलित होंगे। जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिक, सैनिकों की विधवायें एवं सेवारत सैनिकों के परिजनों से उनकी समस्या पर चर्चा करेंगें। भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को अपने आवेदन दो प्रतियों में आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। अपनी समस्या वे अधिकारी को स्वयं भी बता सकते है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!