आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल।

0
IMG_20220629_160809.jpg

IMG_20220629_160809.jpg

पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल

भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा

जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

मड़ावरा – जनपद ललितपुर के ब्लाक मड़ावरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लखंजर के मजरा कुर्रट के जंगल में आज बुधवार लगभग दोपहर 1 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके 4 साथी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास जंगल में ही मौजूद लोगों के द्वारा उनके पास पहुंचकर देखा गया तो वहां बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि अन्य चार साथी बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े हुए थे। आनन-फानन में जंगल में मौजूद अन्य लोगों ने मौबाइल के द्वारा इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान द्वारा भी मड़ावरा तहसील के अधिकारियों को उक्त घटना के बारे में अवगत कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लेखपाल और पुलिस प्रशासन द्वारा पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लिया गया और अन्य घायल चार व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया।
बताते चलें कि जो पांच व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आए हैं, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है, वह जंगल में जो वन विभाग द्वारा जंगल का कार्य कराया जा रहा है उसमें मजदूरी करने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार मृतक धौरीसागर निवासी बताया जा रहा है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!