मड़ावरा में पौधारोपण कर वन महोत्सव की हुई शुरुआत।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा जिला ललितपुर
मड़ावरा में पौधारोपण कर वन महोत्सव की हुई शुरुआत
मड़ावरा – जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा में रविवार को वन महोत्सव की शुरुआत प्लांटेशन में पौधारोपण कर की गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशानुसार सात दिवसीय वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम प्रदेश के कोने-कोने में चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से समस्त प्रदेश में कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को तहसील मड़ावरा के रोहिणी डैम के निकट प्लांटेशन में ब्लाक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत की अध्यक्षता में वन महोत्सव की शुरुआत पीपल के पौधे को रोप कर की गई। साथ ही मोहम्मद इफ्तिखार खान वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के भी द्वारा बरगद का पौधा प्लांटेशन में रोपा गया। इस बीच चंद्रदीप रावत ब्लाक प्रमुख मड़ावरा के द्वारा कहा गया कि हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा ऐसा लगाना चाहिए जिसकी देखरेख हम अपने बच्चे के जैसे कर सकें। क्योंकि जितना जरूरी इंसान के लिए जल है उतनी ही जरूरी वायु है। जो हमें एक स्वस्थ पेड़ से ही प्राप्त हो सकती है। इसी बीच इफ्तिखार खांन वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह जमाना बदल रहा है उसको देखते हुए ऑक्सीजन की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कितनी किल्लत हुई यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उनके द्वारा कहा गया कि हमें शुद्ध ऑक्सीजन सिर्फ पेड़ से ही प्राप्त हो सकती है, हमें अपने जीवन में पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करना चाहिए। इस दौरान चंद्रदीप रावत ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा, मोहम्मद इफ्तिखार खान वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा के अलावा हनुमत सिंह, महेंद्र कुमार, प्रेमचंद सिंह, विवेक कुमार, ग्या प्रसाद, जंडेल सिंह, श्याम सिंह, रामस्वरूप, मंगल के अलावा समस्त वन विभाग स्टाफ मौजूद रहा।
![]()

