अखबार बांटते बांटते कौन बन गया टी.वी. स्टार जाने।

0
सपना अब हुआ पूरा —
अखबार बांटने वाला मुन्ना आज बन गया टीवी स्टार , कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में देंगे आज प्रस्तुति
शिरीष सकलेचा। बड़ावदा
  मालवा के मंदसौर के युवा हास्य कवि मुन्ना बैटरी अपनी काव्य प्रतिभा से देश भर में कवि सम्मेलनों के मंचों के माध्यम से तो ख्याति प्राप्त कर ही चुके हैं अब टीवी स्टार भी बनने जा रहे हैं।मुन्ना सोनी टीवी पर प्रसारित नए प्रोग्राम इंडिया लाफ्टर चैंपियन में रविवार 3 जुलाई को अपनी प्रस्तुति देंगे।
    यह जानकारी खुद मुन्ना बैटरी ने भूमिका भास्कर से विशेष चर्चा करते हुए कहीं। इस शो की शूटिंग से लौट रहे मुन्ना बैटरी गुरुवार को इस प्रतिनिधि से रूबरू हुए। मुन्ना मुंबई से लौट रहे थे तब एकाएक उनकी मुलाकात इंदौर से बड़ावदा  के सफर में इस प्रतिनिधि से हुई ।जब इस प्रतिनिधि को पता चला कि उनके पास जो  शख्सियत बैठी  है वह मालवा की साहित्य  जगत की एक ख्याति प्राप्त  हस्ती है तो फिर  चल पड़ा चर्चाओं का दौर। जिसमें मुन्ना बैटरी ने अपने  बाल्यकाल  से वर्तमान सफर का बखान किया।
     उल्लेखनीय है कि द कपिल शर्मा शो के स्थान पर इस शो का प्रसारण किया जा रहा है यह शो इंडियन लाफ्टर चैलेंज की  कड़ी  का ही शो  है। जिसके प्रोड्यूसर सलमान खान की एस के प्रोडक्शन और यानीजय  जो मुंबई कंपनी है ।इस शो में पूरे भारत से कुछ चुनिंदा स्टैंड अप कॉमेडियन को आमंत्रित किया जाता है। जो कि अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। शो में जज की भूमिका में शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह होंगे। कार्यक्रम के असिस्टेंट डायरेक्टर  हेमंत जी है।  इस शो का प्रसारण कपिल शर्मा शो के ही टाइम इस स्लॉट  यानी प्रत्येक शनिवार ,रविवार रात्रि 9:30 पर किया जाएगा । कवि मुन्ना बैटरी रविवार को इसमें अपनी प्रस्तुति देते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा जो भी दर्शक इस टाइम पर  शो नहीं भी देख पाए वो पुनः  सोनी मलिव ऐप के माध्यम से देख सकते हैं।
  चर्चाओं के दौर में मुन्ना ने बताया कि  उनका बाल्यकाल  अपनी जन्मभूमि मंदसौर में  ही बीता। बचपन में खूब  संघर्ष किया। पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम अखबार भी बांटे ।इनकी प्राथमिक शिक्षा बाल निकुंज स्कूल मिडिल में नूतन स्कूल में हुई। कैलाश मार्ग पर उनके पिता ने बैटरी व्यवसाय शुरू किया। 1992 में पिता के निधन के बाद मुन्ना व उनके भाई दुकान संभालने लगे। स्कूली दिनों में ही वे  कवि सम्मेलन से बड़े प्रभावित रहे और स्वयं  भी कवि  बनकर मंचों से काव्य पाठ करने का लक्ष्य बनाया और उनका यह लक्ष्य पूरा भी हुआ। पहला कवि सम्मेलन मंदसौर जिले के ग्राम तितरोद में हुआ बाद में मुन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते वे कवि सम्मेलनों में छाने लगे उनकी हास्य की चुटकियों को  खूब पसंद कीया जाने लगा और वह मंच  की मांग होने लगे। मुन्ना ने बताया कि  अब तक 950 कवि सम्मेलन में  वे  देश के लगभग सभी प्रांतों में शीर्षस्थ कवियों  के साथ हास्य के रंग बिखेर चुके है। सोनी टीवी के शो की शुरुआत हुई थी  तभी से उनका सपना इस शो का हिस्सा बनने का था  जो  रविवार को पूरा होने जा रहा है।
  मुन्ना बैटरी ने बताया कि वह काफी वर्षों पहले बड़ावदा में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं जो उनके मानस पटल पर आज भी अंकित है। मुन्ना ने बताया कि हास्य  हर व्यक्ति के जीवन मे जरूरी है। मेरा यही प्रयास है कि  हास्य के माध्यम से लोगों को तनाव से दूर रखा जावे। श्रोताओं की पसंद भी कवि सम्मेलनों में हास्य,व्यंग्य अधिक रहती है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!