अवैध निर्माण हटाने ने दिया नोटिस।

0

1666938609006.jpg

भूमिका भास्कर संवाददाता

अमनसिद्दीकी

 डिंडोरी की रिपोर्ट

 

नगर पालिका ने दिया हटाने का नोटिस

 

डिंडौरी,, जिले में नगर परिषद सीएमओ ने परमिशन से अधिक भवन निर्माण करने वाले मकान मालिक को 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है । 24 घंटे में अवैध निर्माण नहीं हटाने पर नगर परिषद इसे तोड़ेगी , जिसका शुल्क मकान मालिक से वसूला जाएगा ।

 

 

वार्ड 10 में जगदंबा मंदिर के बगल में रोड से लगी भूमि पर भूमि स्वामी प्रकाश केशवानी , श्याम केशवानी पिता तीरथ सिंह केशवानी ने 2.89 वर्ग मीटर में दो मंजिल भवन निर्माण की परमिशन नगर परिषद से ली थी । देखते ही देखते छह मंजिल इमारत बना दी । भवन निर्माण के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों की नजर तक नहीं पड़ी । अब आनन फानन में नोटिस जारी कर दिया गया है

 

बिल्डिंग बनने पर दिया नोटिस

 

 

बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नगरीय क्षेत्र में नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की शह पर अवैध भवन निर्माण हो रहे हैं । जब कोई शिकायत करता है , तब यह नींद से जागते हैं और जुर्माना की राशि जमा करवाकर मामले की इति श्री कर लेते हैं । नगर के नालों पर बेजा अतिक्रमण लगातार किया जा रहा है । बारिश के मौसम में पानी घरों में घुसता है , लेकिन नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही करने के बजाय देखते रहते हैं । नगर परिषद सी एम ओ सतेंद्र सालवार ने मकान मालिक प्रकाश केशवानी , श्याम केशवानी पिता तीरथ केशवानी को 24 घंटे में अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!