भारतीय जनता युवा मोर्चा बण्डा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित।

0
IMG_20221028_184420

आशीष कुमार जैन / 7354469594

बण्डा – बण्डा विधानसभा क्षेत्र के बण्डा मंडल में 38 पंचायतें सम्मिलित हैं जिसमें क्षेत्रीय समीकरण बनाते हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन पर बण्डा मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित कर घोषणा की है युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल यादव डिलाखेड़ी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजयुमो की प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा के बण्डा मण्डल अध्यक्ष विवेक मिश्रा के निर्देशन पर भाजयुमो बण्डा मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गयी है इस अवसर कपिल यादव डिलाखेड़ी ने सभी नव नियुक्त युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी युवा मोर्चा के साथी पूर्ण लगन एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का कार्यभार निभाएंगे युवा वर्ग ही हमारे भारत देश का स्वर्णिम भविष्य है युवा भाजपा नेता एवं भाजयुमो के पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य पं. दीपक दुबे बण्डा ने सभी नव नियुक्त भाजयुमो मंडल के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है आप सभी की अथक मेहनत एवं प्रयास से हम सभी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और आगामी बण्डा विधानसभा चुनाव 2023 में जीत का परचम लहरायेंगे नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने पर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!