पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत ने दी श्रद्धांजलि

0

IMG-20221028-WA0126.jpg

 बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
पंचमुखी धाम आश्रम वीरपुरा- खजुरिया मार्ग के कैलासवासी गुरु जी श्री अभय दान पुरी जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि आश्रम से जुड़े भक्तों व श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रात्रि को जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया गया । शुक्रवार  को गुरु जी की समाधि पर पुष्पमाला से साज सजावट की गई तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस अवसर पर आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र  गेहलोत आश्रम के संत श्री सुधाकर पुरी जी महाराज, पंडित गणेश जी मिश्रा, हिंदू जागरण मंच के नेपाल सिंह डोडिया, बलवंत सिंह देवड़ा  अर्जुन सिंह जी राठौड़, शिवराज सिंह,अशोक प्रजापत, चेतन दास बैरागी व सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह जी चौहान ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत,  रामकरण  मालवीय व आसपास क्षेत्र के काफी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तत्पश्चात कन्या पूजन व भोज करवाया गया। कन्या पूजन का धर्म लाभ क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र जी गहलोत ने लिया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!