विधायक पुत्र मानस बोले– मेरे पापा को षड्यंत्र कर फसाया–आप बचा लो
आलोट विधायक के बेटे मानस राहुल से बोले, मेरे पापा को भाजपा ने षड्यंत्र करके फसाया–आप बचाओ—
राहुल बोले घबराओ मत पूरी कांग्रेस आपके साथ हैं
रतलाम(ब्यूरो)शिरीष सकलेचा
आलोट विधायक मनोज चावला को यूरिया लूट कांड में आरोपी बनाए जाने के बाद से उनके बेटे मानस बहुत व्यथित नजर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से उन्होंने मुलाकात कर अपनी व्यथा उनके समक्ष व्यक्त की। मानस ने राहुल को बताया कि मेरे पापा व कांग्रेसी नेता योगेंद्र सिंह किसानों के लिए सोसाइटी गए थे क्योंकि उन्हें खाद नहीं मिल रहा था। उसके बदले में अधिकारियों ने भाजपा नेताओं के इशारों पर उन पर लूट डकैती की धाराए लगवा कर एक षड्यंत्र में फंसाया है। राहुल गांधी ने मानस की बात को सुनते हुए अपने पिए को राज्यसभा सांसद व हाईकोर्ट एडवोहकेट में विवेक तन्खा से मामला समझने को कहा। राहुल ने मानस को दिलासा दिलाई कि पू कांग्रेस उनके साथ है और जागरूक विधायक के साथ कोई षड्यंत्र नहीं चल पाएगा।
![]()

