सागर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर निकाली विजय यात्रा ।

0
IMG_20221210_202123



आशीष कुमार जैन /7354469594 –
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में ऐतिहासिक जीत एवं गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सागर में विजय यात्रा निकाली और लोगों को बधाई दी साथ मे लोगो से आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आहवान किया।विजय यात्रा बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर चौराहा भगवानगंज से प्रारंभ हुई एवं तीन बत्ती पर डॉ गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का समाप्त हुई।
आप के प्रदेश संगठन सचिव,प्रवक्ता एवं सागर ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेंद्र जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने मात्र 10 वर्ष में राष्ट्रीय पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है।इस दौरान तीन बार दिल्ली में एवं पंजाब में सरकार बनाई है साथ मे गोवा में भी 2 विधायक जीते है।उन्होंने बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा के 15 साल से शासित एमसीडी के किले पर जनसेवक के रूप में फतह की है और गुजरात मे मोदी जी एवं अमित शाह के गृह प्रदेश में लगभग 41 लाख वोट लेकर 5 विधायक बनाये है जिस कारण पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय है।इसके लिये सभी साथी बधाई के पात्र है।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष एड रामदास राज ने बताया कि अब मध्य प्रदेश की बारी है इसके लिये जिले में संगठन को तैयार किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ग्रामीण के के प्रजापति ने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है क्योंकि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान है ।वहीं कांग्रेस की नियत पर लोगों को विश्वास नहीं रहा।शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिवार ने बताया कि सागर के प्रत्येक वार्ड में पार्टी तेज़ी से संगठन बना रही है और 2023 में मजबूती से चुनाव लड़ने को तैयार है।आप महिला शक्ति जिला अध्यक्ष शाहीन शेख ने बताया कि महगाई से त्रस्त महिला वर्ग आप को समर्थन दे रहीं है।
यात्रा में डॉ धरणेंद्र जैन,एड़.रामदास राज,एड़.के के प्रजापति, अभिषेक अहिरवार, एड़.अतुल मिश्रा,श्रीमती शाहीन शेख,श्रीमती सावित्री पटेल,सनमान सिंह राजपूत,चेतन कौशकिया,अमित सोनी,नीलेश पवार,राजेश पटेल,विनोद कुंर्मी,विशाल चौबे ,शशांक चौरसिया,अभिषेक चौरसिया,लक्ष्मीकांत राज,एड़.अमर चौधरी,बदन अहिवार,सुरेश गुप्ता,विनय नामदेव,जावेद भाई, कालूराम अहिवार,भगवानदास रायकवार,बंटी परासर, दीपक चौधरी,अखिलेश जैन,धनीराम गुप्ता,एड़ संजय गुप्ता,एड़.अस्मत जी,एड़.कमल रोहितास,एड़.खेमचंद चौधरी, भागीरथ,आर्यन कुशवाहा इत्यादि।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!