अंत्योदय ही अटल संदेश यात्रा का मुहिम बुंदेलखंड उत्थान समिति ने किया स्वागत कार्यक्रम आयोजित ।
आशीष कुमार जैन / 7354469594
नरसिंहपुर से दिल्ली की ओर 20 दिवसीय साइकिल यात्रा के सागर विकासखंड के कूड़ारी ग्राम पहुंचने पर नवांकुर संस्था मुहिम बुंदेलखंड उत्थान समिति द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीर पंथी ने यात्रा के सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा की समाज और पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा हम सभी के लिए मार्गदर्शन कर रही है ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और अच्छे समाज और स्वस्थ पर्यावरण का वातावरण दे सके l
यात्रा संयोजक प्रमुख सायकिल यात्री डॉ अनंत दुबे ने कहा कि जल जंगल जमीन बचाने मानव जन को रसायन मुक्त जीवन शैली अपनाने की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है । नशामुक्त समाज ही राष्ट्र को प्रगति की ओर अग्रसर करेगा। साईकिल यात्रा का उद्देश्य प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्माण के लिए माहौल बनाना है l
कार्यक्रम में प्रेरणा गीत पा देश हमें देता है सबकुछ ” गीत का गायन गौरव राजपूत ने किया l
इस कार्यक्रम में, जिला समन्वयक ,केके मिश्रा, जिला समन्वयक ,श्रीमती अंजलि पाठक विकासखंड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश दुबे गजेंद्र सिंह ठाकुर, एनआर पात्रा, गौरव राजपूत नीरज व्यास शिवदीन आठया उपस्थित रहे
