भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व में बदलाव, हितानंद शर्मा की विदाई।

0
IMG_20260131_200316

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व में बदलाव, हितानंद शर्मा की विदाई।

भूमिका भास्कर भोपाल –
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जिम्मेदारी बदल दी गई है। उन्हें मध्य क्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख बनाया है।

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठनात्मक रणनीति के तहत किया है। हितानंद शर्मा मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं। वे लंबे समय से विद्या भारती संगठन से जुड़े रहे हैं। संघ पृष्ठभूमि के चलते संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

RSS से गहरा जुड़ाव, संगठन में रही अहम भूमिका

हितानंद शर्मा वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हैं। इससे पहले वे सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश सह-संगठन महामंत्री बनाया था, जबकि 2022 में वे सुहास भगत के स्थान पर प्रदेश संगठन महामंत्री बने।

ग्वालियर-चंबल में मजबूत नेटवर्क

आरएसएस में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है, खासकर ग्वालियर-चंबल अंचल में। संगठन के भीतर उन्हें अनुशासन और कैडर मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है।

नए संगठन महामंत्री पर सस्पेंस

हितानंद शर्मा की नई जिम्मेदारी तय होने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री कौन होगा। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!