केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बण्डा में संभाली चुनावी कमान, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
आशीष कुमार जैन ।बण्डा 7354469594
नगर परिषद चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सक्रिय होकर बण्डा में नुक्कड़ सभा व रोड शो कर रहे है। केंद्रीय मंत्री श्री पटेल यहां नगर के सभी 15 वार्ड के प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वे अपनी टीम के साथ जाकर मतदाता से विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करते देखे जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल जहां भी जा रहे हैं वहां वार्ड के मतदाता उनका स्वागत सम्मान करते देखे जा रहे हैं ।साथ ही मतदाता उन्हें परिवर्तन का भरोसा दिला रहे हैं। जिससे केंद्रीय मंत्री पटेल भी उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि यदि नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना तो उनके सभी काम पूरी तरह से पूरे होंगे।
भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री पटेल के साथ देखे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर केंद्रीय मंत्री पटेल भी उत्साहित दिखे।
