आज से शुरू होगा दस्तक अभियान,दल को दिया गया प्रशिक्षण
आज से शुरू होगा दस्तक अभियान,दल को दिया गया प्रशिक्षण।
अंकुर राय सिलौड़ी – पांच साल तक के बच्चो को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ग्राम स्तर पर सोमवार से दस्तक अभियान शुरू हो गया है यह अभियान 18 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान में सी एच ओ एएनएम आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया बीएमओ डॉ बीके प्रसाद ने कहा कि दस्तक अभियान में जमने से 5 साल तक के सभी बच्चों को सेवाएं देना है हर उस घर में जाना है जिसमें 5 साल तक की उम्र का बच्चा है उन्होंने बताया कि दस्तक दल में सी एच ए एन एम आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 4 लोगों का दल होगा जो मिलकर 15 तरह की सेवाएं देगा बीसीएम जितेंद्र डोडवे ने बताया कि दल को बच्चों में एनीमिया की पहचान दस्त रोग का उपचार आयरन सिरप की खुराक विटामिन ए की खुराक छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण जन्मजात विकृतियां वाले बच्चों की पहचान गंभीर कुपोषण बच्चों की पहचान और उनका पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफरल करना निमोनिया से पीड़ित बच्चों की पहचान और उपचार स्तनपान के बारे में सलाह आदि सेवाएं देना बच्चों के लिए ओ आर एस की पैकेट भी देना है इस दौरान डॉ अजय सोनी चंद्रकांत धुर्वे सुपरवाइजर संजय द्विवेदी फरमाशिस्ट मनोज प्रसाद लैब टेक्नीशियन अशोक, जितेंद्र अंगद तिवारी,जगदीश सिंह ,कुंवर सिंह धुर्वे, पाली सी एच ओ सोनू खत्री,कर्मचारीयो की उपस्थित रही।
![]()

