भगवान महादेव का सावन सोमवार पर किया गया अद्भुत श्रंगार।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
भगवान महादेव का सावन सोमवार पर किया गया अद्भुत शिंगार
मड़ावरा – कस्बा मड़ावरा में श्रावण माह के पहले सोमवार पर कस्बा स्थित श्री तिवारी बाबा मंदिर पर श्री रामेश्वर महादेव का मंदिर पुजारी द्वारा किया गया अद्भुत शिंगार भक्तो की लगी दर्शनों के लिए भीड कस्बा के तिवारी बाबा मंदिर में श्री रामेश्वर महादेव का मंदिर पुजारी पं गुड्डू महाराज व पं रामजी तिवारी द्वारा किया गया शिंगार एवं अखण्ड ऊं नम: शिवाय धुन का भी किया जा रहा है आयोजन मंदिर पुजारी पं गुड्डू महाराज का कहना है भगवान महादेव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है ओर भगवान महादेव की पूरे एक महीने भक्तो द्वारा तरह तरह से पूजा अर्चना ओर आराधना की जाती है सावन महीने में किए गए पुण्य कार्य का फल महादेव जरूर देते हैं अत: सभी को सावन माह में भगवान महादेव की पूजा अर्चना जरूर करना चाहिए | एस मौके पर पं गुड्डू महाराज, पं रामस्वरूप मिश्रा, पं रामजी तिवारी, धुर्वशंकर सोनी, मिथलेश बागबान, अखिलेश पटवा, पं लखन तिवारी, दीपक प्रजापति, नीलेश प्रजापति, रोहित कुशवाहा, मलखान पटवा, रामदयाल कुशवाहा, दरोगा राजा, दीनदयाल, रोहित, पुष्पेंद्र, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
![]()

