मनोज चावला ने कहां किया तूफानी जनसम्पर्क ? जाने

0

आलोट विधायक मनोज चावला ने बड़ावदा में संभाली कांग्रेस की चुनावी कमान, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
नगर परिषद चुनाव को लेकर आलोट विधायक मनोज चावला आप सक्रिय होकर बड़ावदा में डेरा डाले हुए हैं। विधायक चावला यहां नगर के सभी 15 वार्ड के प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वे अपनी टीम के साथ डोर टू डोर जाकर मतदाता से विकास के लिए कांग्रेसियों को वोट देने की अपील करते देखे जा रहे हैं। विधायक चावला जहां भी जा रहे हैं वहां वार्ड के मतदाता उनका स्वागत सम्मान करते देखे जा रहे हैं ।साथ ही मतदाता उन्हें परिवर्तन का भरोसा दिला रहे हैं। जिससे चावला भी उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि यदि परिसद में कांग्रेस का बोर्ड बना तो उनके सभी काम पूरी तरह से पूरे होंगे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, दिनेश लड्ढा , रशिद पठान,सुमित हिंगड़ , जगदीश कटारिया, विजय भट्ट,चेतन लड्ढा बद्रीलाल पांचाल ईश्वर लाल कटारिया राम गोपाल पाटीदार लखन डोडिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान चावला के साथ देखे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर चावला भी उत्साहित दिखे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!