पंचायत चुनाव में पुलिस का सहयोग करने की अपील,शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही।

0
IMG-20220630-WA0007.jpg

IMG-20220630-WA0007.jpg

दमोह – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को बनवार चौकी पुलिस ने दर्जनों गांवों में शासकीय पुलिस वाहन पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की है। वहीं पुलिस चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को भी चिह्नित करने में लगी है। चौकी प्रभारी एएसआई शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि बुधवार को चौकी क्षेत्र के अनेक गांवों में चुनाव को लेकर एनाउंसमेंट की गई है। जिसमे क्षेत्रवासियों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है । उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। चौकी क्षेत्र में अभी तक करीब 260 लोगो के विरुद्ध वाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है। जबकि एक के खिलाफ 110 की कार्रवाई की गयी है। वही क्षेत्र से 9 शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूरे जिले में धारा 144 लागू है इसलिए एक जगह पर सामूहिक रूप से लोग एकत्रित ना हो,नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!