मांडल स्कूल बिरसा में प्रवेश के लिए होगा लाटरी सिस्टम।

0

माडल स्कूल बिरसा की कक्षा 6वीं में प्रवेश
के लिए 04 जुलाई को होगा लॉटरी सिस्टम से चयन
भूमिका भास्कर बालाघाट- शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6 वीं की हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यमों की कुल 80 सीटों (40 हिंदी-40 अंग्रेजी) में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 तक कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए है। आगामी 04 जुलाई को संस्था में प्राप्त आवेदनों में से ही छात्रों का चयन लॉटरी सिस्टम से किया जावेगा । अतः समस्त पालकों एवं अभिभावकगणों को सूचित किया गया है कि वे 04 जुलाई को समय दोपहर 2 बजे संस्था में उपस्थित होकर अपने पाल्यों के प्रवेश हेतु लॉटरी सिस्टम में आवश्यक रूप से भाग लेवें ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!