विजय पताका फहराने के लिए भाजपा कौन सा अभियान चलाएगी ? जाने

0
IMG_20230503_181819.jpg

IMG_20230503_181819.jpg

भाजपा 4 से 14 मई तक चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान
जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने बैठक मे किया सफलता का आव्हान

रतलाम ।शिरीष सकलेचा

 आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा की विजय की दृष्टि से जिले मे 4 से 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण इसमे सक्रियता पूर्वक भागीदारी कर अभियान को सफल बनाये।
यह आव्हान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने किया। वे रंगोली सभागार मे प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। इस मौके पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल मंचासीन रहे।
जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने बैठक मे कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान पार्टी जहां कमजोर है, उसे मजबूत करने का अभियान है। इसमे प्रत्येक मंडल से दो-तीन शक्ति केन्द्रों को क्लस्टर बनाकर बूथ वार जीत की कार्य योजना पर कार्य किया जायेगा। यही अभियान प्रदेश के सभी 64 हजार बूथों पर भाजपा को मजबूत करेगा। उन्होने अभियान के दौरान आत्मीयता भरे विश्वास के साथ कार्य करने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनसे मार्गदर्शन लेकर अभियान का प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक करने पर जोर दिया। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। इससे ही हमारा बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प पूर्ण होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के आरंभ में जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने बूथ विजय संकल्प अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की। अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। विधानसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार ने गीत प्रस्तुत किया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड़ प्रसारण की रिपोर्ट का वाचन किया। आई.टी सेल जिला संयोजक निलेश राव ने संगठन एप के संचालन की जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक,विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गण आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!