थाना परिसर में हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा जिला ललितपुर
थाना परिसर में हुआ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन
मड़ावरा – आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग पुलिस क्षेत्राधिकारी केशवनाथ की अध्यक्षता में थाना परिसर मड़ावरा में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा कहा गया कि आगामी बकरीद का त्योहार भाई चारे के साथ मनाएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मड़ावरा थाना प्रभारी प्रेमचंद्र भी मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि किसी भी स्थिति के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में लोगों ने लाइट एबं साफ-सफाई के बारे में चर्चा की। पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा कहा गया कि कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने लोगों से अपील की, यदि कहीं पर भी कोई घटना अथवा सद्भाव बिगाड़ने की आशंका की सूचना मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।इस मौके पर थाना प्रभारी प्रेमचंद, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार पांडे, मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सूरज जैन चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना, अजमेरी खां ठेकेदार, मुजीम खां मास्टर, शेर सिंह तोमर, घूमन सिंह सतवांसा, लखन सिंह गोरा, जोधन सिंह सतवांसा, नारायण सिंह सेंगर, डोलू सोनी, ब्रजलाल साढूमल, कोमल साढूमल, भरत सिंह, निर्मल सिंह, मुकेश पाल, राजेश नामदेव आदि लोग मौजूद रहे।
![]()

