क्यों बनाया मांगीलाल अजमेरा को चुनाव प्रभारी जाने ?

0
IMG_20220701_154440.jpg

IMG_20220701_154440.jpg

 एक तीर से कई निशाने साधे भाजपा ने, अजमेरा  को बनाया चुनाव प्रभारी
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा रतलाम जिले की नगर पालिका व नगर परिषदो  के लिए विभिन्न चुनाव प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत बड़ावदा नगर परिषद हेतु प्रभारी के रूप में भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरिष्ठ नेता मांगीलाल अजमेरा को नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला द्वारा अजमेरा को दी गई जिम्मेदारी के बाद यहां राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं निकल कर सामने आ रही है। भाजपा नेता अजमेरा यहां सभी गुटों से तालमेल  बना कर संगठन की राजनीति करते आए हैं ।संगठन ने भी समय-समय पर उनकी उपयोगिता का उपयोग करते हुए जिम्मेदारी दी है। वैसे इस चुनाव में अजमेरा वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद पद की दावेदारी कर चुके थे लेकिन संगठन द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया गया। पूर्व में भी वे कई बार चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर  करते गए लेकिन उनकी उपयोगिता संगठन के काम में अधिक आंकी गई  इस चुनाव में उनको प्रभारी बनाकर  लगता है भाजपा ने एक तीर से कई निशाने  साधने  के प्रयास किए हैं। अजमेरा वार्ड क्रमांक 14 के निवासी है और इस समय यहां वार्ड क्रमांक 14 कल्पना राजेंद्र कुमावत के निर्दलीय लड़ने से चर्चा में बना हुआ है और यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की बनी हुई है। ऐसे में अजमेरा को प्रभारी बनाकर इस वार्ड को  प्लस  करने की योजना दिख रही है ।वहीं वार्ड क्रमांक 15 मैं भी इनका लाभ लेने  के प्रयास हो सकते हैं। प्रभारी के रूप में अजमेरा अपना प्रभाव कितना दिखा पाएंगे यह उनके कार्य शैली पर निर्भर करेगा लेकिन भाजपा के कर्ता-धर्ता शनै शनै प्रभारी बनाकर चुनाव जीतने की तिकड़में  भिड़ाते दिख रहे हैं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!