जिला अध्यक्ष हेतु रतलाम में हुई रायशुमारी, जानी सबकी राय
पैनल में गए नाम, किसको मिलेगा स्थान, बड़ावदा की भूमिका शून्य
रतलाम। शिरीष सकलेचा
शुक्रवार को रतलाम में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के चयन हेतु अपेक्षित 69 लोगों से चुनाव अधिकारी सुमेर सिंह ने रायशुमारी की। तीन तीन नामों के पेनल बनाए गए है।
रतलाम जिला अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी का काम हो गया है। रतलाम में इसको लेकर काफी हलचल रही। आमंत्रित लोगों ने अपनी पसंद के तीन तीन नाम दिए। जिन्हें चुनाव अधिकारी ने बंद लिफाफों में भोपाल भेज दिए है। अब भोपाल से नए जिला अध्यक्ष का चयन होगा।
सूत्र बताते है कि वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ही रिपीट होंगे क्योंकि उनका कार्यकाल अभी अल्प समय का रहा है। वे सीएम मोहन यादव के करीबी माने जा रहे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उपाध्याय की हो घोषणा होगी। रायशुमारी औपचारिकता है।
कई दावेदारी हुई…
जिला अध्यक्ष के लिए कई लोगों ने दावेदारी करते हुए अपने लिए समर्थन मांगा है। आलोट के विक्रम सिंह अंजना ने भी रतलाम पहुंचकर अपनी दावेदारी जताई है।
सांसद अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता, विधायक चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन सहित 69 प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बड़ावदा मंडल नदारद….
रायशुमारी में जिले के 69 आमंत्रित नेता मौजूद रहे है। लेकिन बड़ावदा मंडल से मात्र जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई आमंत्रित थी। विधानसभा से अन्य मंडलों से प्रतिनिधि बुलाए गए। लेकिन बड़ावदा मंडल उपेक्षित रहा।मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं होने से लगता है ये हालात बने है। बताते है कि क्षेत्रीय विधायक ने ताल, आलोट आदि मंडल से अपने करीबियों को रायशुमारी में शामिल कराया। जिले के नए अध्यक्ष में बड़ावदा की भूमिका लगभग शून्य सी है। यह विचारणीय पहलू है। बड़ावदा मंडल में गुटबाजी का सबसे बड़ा असर देखने को मिला।
![]()
About The Author
Bhumika Bhaskar
The Bhumika Bhaskar is a leading Newspaper Media Group in Madhyapradesh and Uttarpradesh . The Bhumika Bhaskar independent editorial stand and its reliable and balanced presentation of the news have over the years, won for it the serious attention and regard of the people who matter in India and abroad.Bhumika Bhaskar uses modern facilities for news gathering, page composition and printing.

