पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए युवाओं ने जिलेभर में रोपे 1150 पौधे।

0
IMG-20210804-WA0175

उमरिया- प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट

आओ पेड़ उगाएं हम, इस पावन धरती को हरा- भरा बनाएं हम- एसडीओपी जितेंद्र सिंह


पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य जिला उमरिया के युवाओं द्वारा जिले भर में अंकुर कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन पर जिले भर के विभिन्न शासकीय व अशासकीय स्थानों पर प्रतिदिन एक पौधा संकल्प के अनुसार 1150 पौधे रोप गए।पाली दफाई में के संतोषी मंदिर परिसर में पाली एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट के साथ युवाओं ने रोपे गुलमोहर, नीम,सागौन पौधारोपण किया गया। जिसमें पौधारोपण करते समय आरक्षक धर्मेंद्र सिंह युवा हिमांशु तिवारी,राहुल चंद्रवंशी,महेंद्र तिवारी,नरेश प्रजापति,पारस सिंह परिहार, उपस्थित रहे।एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती के गहने हैं यही पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं यदि हम चाहते हैं कि हमारी धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव प्राणी सुखी व स्वस्थ रहा बना रहे तो हमें पेड़ पौधे की रक्षा तथा उनको नव रोपण की और ध्यान देना चाहिए। युवा हिमांशु तिवारी ने बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा लगातार दो महीनों से प्रतिदिन एक पौधा लगाया जा रहा है एवं लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है एवं साथ ही साथ लोगों को किसी भी शुभ अवसर पर जो जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अवश्य करें ऐसी अपील की जा रही है। और हम लोगों ने अभी तक जिले भर में 1150 पौधे रोपा है एवं आगे भी पौधारोपण अभियान चलता रहेगा। युवाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आओ पेड़ उगाए हम इस पावन धरती को हरा-भरा बनाए हम।युवा हिमांशु तिवारी ने बताते हुए कहा कि
पर्यावरण को सतत रूप से सुरक्षित रखने पौधरोपण वर्तमान समय की मांग है पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की स्थितियों को देखते हुए हमें अधिक से अधिक इसे प्रोत्साहित कर संरक्षण देना चाहिए ताकि मानव समाज के लिए पर्याप्त प्राणवायु उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इनके बचाव के साथ ही संरक्षण व प्रोत्साहन हम सभी का दायित्व है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!