अज्ञात लोगों ने घर की दीवार फोड़कर चोरी को दिया अंजाम।
जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट
5350 रुपये लेकर फरार हुआ अज्ञात
जयसिंहनगर।योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी पिता सुरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी उम्र 51 साल ग्राम झारा थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल में निवासरत् हैं जिन्होंने थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें फरियादी योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी पिता श्री सुरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ग्राम झारा थाना/ तह.जयसिहनगर जिला शहडोल (म.प्र.)के घर में दीवाल खोदकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी करने के संबध प्रकरण दर्ज कराया है ।
फरियादी – मान्यवर निवेदन है कि मुझ फरियादी के घर के पीछे तरफ की दीवाल में लगे लोहे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर फिर दीवाल में छेद करके अंदर कमरे में प्रवेश किये तथा अटैची और सन्दूख को घर के पीछें ले जाकर खोले हैं साथ ही 5350 रुपयें चुराकर ले गए हैं सिर्फ कपड़ों को अस्त व्यस्त किये हैं चोरी रात में लगभग 12 बजे से 03 बजे के बीच हुई है ।अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किया गया है अभी अटैची और सन्दूख तथा अस्त व्यस्त कपडे ज्यों के त्यों पड़े हैं।अस्तु विनय है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किये जाने का पता लगाकर उसको दण्डित करवाए जाने की कृपा करें। 04.08.21 के 03.00 बजे तक योगेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी सा.झारा । जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 457,380 ताहि.का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
