सेमलिया काजी में वैक्सीन के लिए रात 3:00 बजे तो कुचड़ौद में 4:00 बजे महिला पूरुष लगे लाइन में वंचित ग्रामीणों ने कहा प्रशासन ज्यादा वैक्सीन भेजें।
रिपोर्टर :— भूमिका भास्कर मंदसोर जिला ब्यूरो चीफ बापूलाल डांगी
9669610258
लोकेशन :— दलौदा
कुचड़ौद- वैक्सीन को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ गई है जिसके लिए हर गांव में रात्रि से ही लोग लाइन लगा कर खड़े हो जाते हैं सेमलिया काजी में 150 टिको के लिए रात 3:00 बजे वैक्सीन सेंटर के बाहर दुगने महिला पुरुष एकत्रित हो गए जिसमें महिला पुरुषों के साथ कॉलेज में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट भी रात्रि से ही सेंटर के बाहर डटे रहे
ग्रामीण बाबूलाल पाटीदार रविंद्र सिंह राणा गुमान सिंह सिसोदिया महेश दास बैरागी गोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया रात्रि 3:00 बजे लाइन में लगने के बावजूद टोकन नहीं मिला प्रशासन को दुगनी वैक्सीन सेंटर पर भेजनी चाहिए जिससे प्रमुखता से सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लग जाए
एएनएम समता पांचाल ने बताया सेमलिया काजी गांव में 165 लोगों को वैक्सीन लगाईं गई
इधर कुचड़ौद मैं रिमझिम बारिश में रात्रि 4:00 बजे ही ग्रामीण सेंटर के बाहर एकत्रित हो गए सुबह 7:00 बजे 150 टोकन बराबर महिला पुरुषों में वितरित किए पिछली बार की तुलना में इस बार भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सी एवं पाइप से महिला पुरुषों के लिए अलग लाइन बनाई गौरतलब है कि पिछली बार महिलाओं के लिए ग्रामीण पीछे हटे थे बावजूद कुछ ग्रामीणों ने पीछे दरवाजे से वैक्सीन लगाई जिससे विवाद हुआ था इस बार विवाद से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की
एएनएम ममता धाकड़ ने बताया कुचड़ौद मैं 162 महिला पुरुषों को वैक्सीन लगाई गई
