मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

0
IMG-20220406-WA0306

आशीष जैन बंडा – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक स्थानीय जनपद पंचायत सभागार में संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया एवं जिला समन्वयक के के मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी छात्रों एवं नवांकुर संस्थाओं ने सहभागिता की। बैठक में शासन द्वारा चलाए जा रहे जलाभिषेक अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत में दीवार लेखन, रैली ,कलश यात्रा के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। प्रस्फुटन समितियों द्वारा अब तक की गई गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने जलाभिषेक अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता हेतु समितियों को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायतो के साथ मिलकर किस तरह से एक कार्य योजना बनाकर जन जागरूकता के कार्य किए जाने की रूपरेखा को विस्तार से बताया। जिला समन्वयक के के मिश्रा द्वारा कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार विकासखंड बार प्रत्येक ग्राम की जलाभिषेक अभियान अंतर्गत किए जाने वाले गतिविधियों का कैलेंडर बनाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से समन्वय कर समस्त ग्रामों में जलाभिषेक अभियान अंतर्गत कलश यात्रा, रैली, संगोष्ठी इत्यादि के आयोजन तथा जल संरक्षण संवर्धन हेतु ग्राम की दीवारों पर स्लोगन इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में विकासखंड समन्यबक संजय शर्मा , आशीष जैन, रतिराम यादव, श्यामकिशोर प्रजापति, अविनाश चौबे, ब्रजभान यादव, मेघराज सिंह, रघुराज यादव , प्रमोद अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!