कटनी जिले के पंचायत सचिवों ने सौंपा सीईओ को ज्ञापन: सचिव के निलंबन को निरस्त करने की मांग, गलत आधार पर की गई कार्यवाही, विवाद को शांत करवाने के लिए पहुंचे थे सचिव।

0
IMG_20220405_221646.jpg

IMG_20220405_221646.jpg

अंकुर राय सिलौड़ी – कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के सिलौड़ी गांव में एक युवक से रोजगार सहायक द्वारा की गई मारपीट के मामले में गांव के सचिव को निलंबित किए जाने पर मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई को गलत बताया है साथ ही ज्ञापन में निलंबन की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई है

क्या है मामला

ज्ञापन में बताया गया कि स्लोली गांव में 28 मार्च को धर्मेंद्र को नामक युवक नशे में रोजगार सहायक अमरीश राय उर्फ मिंटी के घर में जाकर गाली गलौज करने लगा जिसकी जानकारी पंचायत के चपरासी अरुण राय ने सचिव कुंजवाल चंपूरिया को दी गई जिसके बाद सचिव ने सिलौड़ी पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस की मदद से विवाद को शांत कराने का प्रयास किया गया जिसके बाद 29 मार्च को धर्मेंद्र कोल ने नोटरी के समक्ष उपस्थित होकर बगैर किसी दबाव के शपथ पत्र बनवाया और अपनी गलती को स्वीकार किया साथ ही इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात कही पूरे घटनाक्रम की जानकारी फोन से सचिव ने जनपद पंचायत सीईओ को दी बावजूद इसके 29 मार्च को यह कहते हुए लंबित कर दिया गया कि सचिव ने ना तो घटना की जानकारी दी, न घटना को होने से रोका गया जबकि निलंबन का आधार गलत है सचिव द्वारा विवाद को शांत कराया गया जबकि घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से दी गई मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन जिला पंचायत सीईओ से निलंबन की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की है

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!