लिटिल स्टेप्स स्कूल में समरकैंप का आयोजन
*भूमिका भास्कर संवाददाता अनूपपुर की रिपोर्ट*
*लिटिल स्टेप्स स्कूल में समर कैंप का आयोजन*
लिटिल स्टेप्स स्कूल में समरकैंप का आयोजन किया गया । नन्हे तारे स्कूल का विलय लिटिल स्टेप्स में 2 माह पहले हो चुका है और अब यह दोनों स्कूल एक ही हैं । मुख्य अतिथि ने पूरे कार्यक्रम की सराहना की एवं भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी l मुख्य अतिथि ने समरकैंप में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों का अवलोकन किया एवं खुद ही बच्चों के साथ शामिल होकर गतिविधियों का आनंद उठाया ।समर कैंप में प्रतिदिन लिटिल स्टेप्स स्कूल के अलावा दूसरे स्कूल के बच्चों में लगातार वृद्धि देखने को मिली । लगभग सारे अनूपपुर से बच्चे अब समर कैंप में शामिल होना चाहते हैंl
जीवेंद्र सिंह बताते हैं की लिटिल स्टेप्स स्कूल का यह समरकैंप बहुत ही दिलचस्प होते जा रहा है और बच्चों के अंदर अपने रुचि को लेकर एक स्किल्स डिवेलप हो रही है । समर कैंप में बच्चों के आते ही बच्चों ने अपने-अपने रुचि के हिसाब से डांस क्लास, म्यूजिक क्लास, स्केचिंग, स्केटिंग, मोटर स्किल्स आदि में भाग लेना शुरू कर दिया है और बीच-बीच मे बच्चों को एनर्जी ड्रिंक भी दिया गया जिससे बच्चे थकान महसूस ना करें। समर कैंप की प्रभारी शिवानी गुप्ता और के संतोष यादव ने कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे तरीके से मैनेज कर संपन्न कराया के संतोष यादव बताती हैं कि लिटिल स्टेप्स स्कूल के अलावा दूसरे स्कूल के बच्चे भी समर कैंप को लेकर काफी उत्साहित हैं और भाग लेना भी शुरू कर रहे हैं क्योंकि बच्चों को इस समर कैंप में प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिल रहा है l
मंजू लता सिंह बताती हैं कि मोटर स्किल जैसे गेम हमें ना कि शारीरिक रूप से सक्षम रखते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी सक्षम महसूस करते हैं l समर कैंप में कुछ बच्चों को म्यूजिक को लेकर पहले दिन से रुचि आने से दूसरे दिन इंस्ट्रूमेंट लेकर खुद से आकर प्रयास करना प्रारंभ हुआ ।
लिटिल स्टेप्स (ब्रांच-2) मैनेजर रविंद्र सिंह बताते हैं कि समर कैंप में बच्चों को भाग लेने से बच्चे किस तरह शारीरिक रूप से सक्षम, उत्साह और आनंद से भरपूर रहते हैं और पूरा दिन काफी शक्तिशाली महसूस करते हैं। समरकैंप के तीसरे दिन को सफल बनाने में शिवानी गुप्ता, के संतोषी यादव, प्रभात राठौर, प्रशांत अग्रहरी, अपेक्षा शुक्ला, मंजू लता सिंह, नुसरत आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । रविंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया ।
![]()

