स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून।
स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून
भूमिका भास्कर बालाघाट-शासकीय ज.शं. त्रि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट के नियमित/स्वाध्यायी कक्षा स्नातक प्रथम वर्ष सत्र-2021-22 की परीक्षा हेतु स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि राजा शंकर शाह विष्वविद्यालय छिंदवाड़ा के दिनांक 01 एवं 02 जून 2022 के निर्देशानुसार परीक्षा आवेदन पत्र एवं स्वाध्यायी नामांकन फार्म ऑनलाईन भरने की तिथि दिनांक 03 जून 2022 से बिना बिलम्व शुल्क के अंतिम तिथि 15 जून 2022 तक है। इन तिथियों में अनिवार्य रूप से अपना परीक्षा आवेदन पत्र एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से भरें। इन तिथि में जो छात्र-छात्रायें परीक्षा आवेदन पत्र नही भरते है तो किसी भी प्रकार की परेशानी के लिये वे स्वयं जिम्मेदार होगें।
