पौधारोपण कर मनाई पर्यावरण दिवस

0
IMG-20220605-WA0070.jpg

IMG-20220605-WA0070.jpg

कैडेटस ने पौधे लगाकर मनाया ’’विश्व पर्यावरण दिवस
भूमिका भास्कर बालाघाट – 6 म.प्र. स्वतंत्र कंपनी, एन सी सी बालाघाट के अंतर्गत एम एल बी शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यालय के लगभग 35 कैडेटस ने आम, जामुन, अमरूद जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ पीपल, नीम, बरगद जैसे पर्यावरण को साफ करने वाले पौधे भी रोपे तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सेकण्ड आफिसर कंचन महाजन ने कैडेट्स को विस्तार पूर्वक समझाया कि कैसे पर्यावरण को संरक्षित करना है । यह वृक्षारोपण विद्यालय के प्राचार्य श्री आर के लटारे के संरक्षण में किया गया। उन्होने कैडेट्स द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण की सराहना की तथा भविष्य में इसी तरह पर्यावरण के लिये कार्य करने की प्रेरण दी। उन्होने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जिस तरह से तापमान बढ रहा है तथा भू जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, वह भयावह है। हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल कर इस समस्या से निपट सकते है। यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम 6 म.प्र. स्वतंत्र कंपनी एन सी सी के कमांडिग आफिसर लेफिट कर्नल एम रविचंद्रन के मार्गदर्शन में किया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!