SAGAR : सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में किसानों का प्रदर्शन, भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने सरकार पर लगाया किसानों को ठगने का आरोप।
भूमिका भास्कर संवाददाता सुरखी/ जैसीनगर – भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के बैनर तले सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान संघ जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने केंद्र व राज्य सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर के नेतृत्व में जैसीनगर तहसीलदार एलआर जागडे को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं जिनमें कर्जा मुक्ति, फसल का पूरा दाम, सोयाबीन का भाव अंतर ,गेहूं का बोनस एवं बढ़ती डीजल पेट्रोल के दाम आदि को तत्काल हल करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ किसान नेता धनीराम गुप्ता, संदीप सिंह ठाकुर प्रणवराज कुर्मी बांसा ,भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर तोडा, कैलाश सिंह खोजमपुर ,अजब सिंह राजपूत केवलारी, शैलेंद्र सिंह राजपूत देवलचोरी ,रामनिबास सिंह खोजमपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद थे।

![]()
