मंगू भाई छगनभाई पटेल बने मध्य प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल।

0
IMG-20210706-WA0118

भूमिका भास्कर संवाददाता भोपाल : मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश में 8 प्रदेशों के राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता मंगू भाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वही मध्य प्रदेश के भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभंपति को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!