बड़ावदा में 6 दिनों तक भाजपा कांग्रेस की कौन खोलेगा पोल जाने ?

0
IMG_20220706_211737.jpg

IMG_20220706_211737.jpg

6 दिन तक खूब बोलूंगा,सबकी पोल खोलूंगा,पोल खोल अभियान शुरू

शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
नगर परिषद चुनाव में यहाँ आम आदमी अब मैदान में आ गयी है। आम आदमी के सूत्रधार सत्यनारायण झाला जो अपने भाषणों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं वे अब नुक्कड़ सभाओं के जरिए पोल खोलो अभियान में जुट गए हैं। उन्होंने आज नगर के कई वार्डों में छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं करके भाजपा व कांग्रेस की पोल खोलना शुरू कर दी है। झाला ने सभाओं में कई आरोप लगाए और कहा कि यह तो टाइटल है ।अभी 6 दिन तक खूब बोलूंगा। मैंने परमिशन ले ली है। अब झाला नगर की राजनीति में एक बार फिर चर्चा मैं आ गए हैं। लोगों को उनकी आवाज सुनने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कांग्रेसमें रहते हुए वह हमेशा सच बोल कर अपने ही नेताओं से मुकाबला करते आए हैं। किसी समय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के करीबी रहे झाला ने उन्हें भी नहीं बख्शा था इसलिए उनकी हां पहचान खरा बोलने वाले वक्ता के रूप में मानी जाती है। अब नगर की जनता को कल सुबह से ही उनके भाषणों का इंतजार है। बताया जा रहा है कि झाला अब सुबह शाम सभाएं करेंगे ।अब देखना है भाजपा व कांग्रेस उनके इन आरोपों का कैसे जवाब देती है ?बरहाल तो बड़ावदा नगर की जनता चुनावी माहौल का मजा लेने में अपने आप को लगा रही है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!